1 साल पूरे होने पर हेमंत सरकार का युवाओं को तोहफा, 28 नवंबर को 8,514 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र
Jharkhand Desk: सरकार ने 28 नवंबर 2024 को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी और ठीक एक साल पूरे होने पर यह नियुक्ति महाअभियान आयोजित किया जा रहा है.
Nov 20, 2025, 14:29 IST
Jharkhand Desk: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूसरी सरकार के एक साल पूरा होने पर राज्य सरकार राज्य के हजारों युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है. 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10,000 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
सरकार ने 28 नवंबर 2024 को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी और ठीक एक साल पूरे होने पर यह नियुक्ति महाअभियान आयोजित किया जा रहा है. तैयारी के लिए सभी संबंधित विभागों में बैठकें और योजना बनाई जा रही हैं.
कौन-कौन से विभागों में होगी नियुक्ति
इस कार्यक्रम में उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जिन्होंने नौ प्रमुख विभागों की भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. इनमें शामिल हैं:
• कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग
• गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
• वाणिज्य कर विभाग
• कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
• श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
• उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
• स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग
• स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
• उद्योग विभाग
सूत्रों के अनुसार, अंतिम समय में कुछ और विभाग भी सूची में जोड़े जा सकते हैं.
सबसे बड़ी नियुक्ति शिक्षकों की
राज्य में सबसे बड़ी नियुक्ति शिक्षकों की होगी. प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कुल 8,000 सहायक आचार्य की भर्ती की जा रही है. इसमें गणित–विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषय के अभ्यर्थी शामिल हैं.
सरकार का कहना है कि यह कदम बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत है. आने वाले महीनों में अन्य विभागों में भी तेजी से नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.