मनरेगा आयुक्त के निर्देश पर झारखंड के सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन 
 

 

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी के निर्देशानुसार झारखंड के सभी प्रखंड कार्यालय परिसरों में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुमला, रामगढ़ के  प्रखंडों में भी बागवानी मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न पंचायतों के किसानों द्वारा अपने-अपने बगान के आम के स्टॉल लगाये गये। जिसमें आम के साथ फेडरेशन द्वारा तैयार किया गया आम का अचार, सरसों का तेल, रागी का लड्डू आदि का भी स्टॉल लगाया गया। 10 से ज्यादा सिर्फ आम के स्टॉल थे।

लोगों ने मेले में आम से संबधित उत्पादों की जमकर खरीददारी की। रायडीह के अलावे मेला सिमडेगा, गुमला पाकुड़ एवं रामगढ़ में भी मेला लगाया गया। बताते चलें कि बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत प्रखंड स्तर पर झारखंड के जिलों में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन कराया जा रहा है।