पा स वा के पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन राज्य के प्रत्येक जिले के निजी विद्यालयों में पर्यावरण की जागृति पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 
कल दिनांक 08 जुलाई को झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने वृक्षारोपण कर पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पा स वा द्वारा आयोजित पर्यावरण सुरक्षा अभियान का आगाज किया था और *पासवा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह* का प्रारम्भ किया था।
कल राजधानी रांची सहित झारखंड के प्रत्येक जिले में हजारों निजी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और बच्चों ने अपनी-अपने विद्यालय परिसर में और विद्यालय के इर्द गिर्द लाखों पेड़ लगाए थे।
पासवा का यह अभियान आज भी जारी रहा; आज भी अनेक विद्यालयों में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की।
ग्लोबल वार्मिंग और गर्मी के भयावह बढ़ाते हुए तापमान को देखते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेवारी निभाते हुए पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पा स वा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संपूर्ण झारखंड में एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया था और संपूर्ण झारखंड को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करने के लिए दिनांक 8 जुलाई 2024 से दिनांक 13 जुलाई 2024 तक पासवा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह मनाने की शुरुआत की थी। जिसके तहत #पौधा लगाओ पर्यावरण बचाओ के साथ झारखंड के हजारों में विद्यालयों ने पौधा लगाते हुए अपनी सेल्फी अपलोड कर समाज को पर्यावरण और जागरूकता का संदेश दिया था। 
उसी क्रम में आज भी संपूर्ण झारखंड में हजारों निजी विद्यालयों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपने-अपने विद्यालयों में स्कूली बच्चों के द्वारा पर्यावरण जागरूकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की थी।
पा स वा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने इन प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने वाले बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट द्वारा पुरस्कृत करने की बात कही है। और झारखंड के निजी विद्यालयों को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर बधाई दिया है।