रांची से पटना तक फैला पेपर लीक रैकेट: कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बढ़ा दबाव
Ranchi: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की भनक लगते ही अभिषेक ने शोर मचाया, जिसके बाद कई माफिया मौके से फरार हो गए. उस कार्रवाई में पुलिस ने सात परीक्षा माफियाओं और 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें प्रश्नपत्र और उत्तर रटवाए जा रहे थे.
Apr 20, 2026, 16:10 IST
Ranchi: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित उत्पाद सिपाही बहाली प्रश्नपत्र लीक साजिश मामले में झारखंड पुलिस की ओर के बड़ी कार्रवाई की जा रही है. प्रश्नपत्र लीक साजिश मामले में फरार आरोपियों की तलाश में रांची पुलिस की ओर से पटना में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई.
रांची पुलिस ने रविवार की देर शाम को पटना में बुद्धा कॉलोनी स्थित बाबा लॉज, बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट और मालसलामी इलाके में एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बाबा लॉज में ठहरे कुछ युवकों से पुलिस ने पूछताछ की, हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में अब तक नहीं आए हैं.
रांची पुलिस ने रविवार की देर शाम को पटना में बुद्धा कॉलोनी स्थित बाबा लॉज, बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट और मालसलामी इलाके में एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बाबा लॉज में ठहरे कुछ युवकों से पुलिस ने पूछताछ की, हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में अब तक नहीं आए हैं.
इससे पहले रांची पुलिस को मालसलामी निवासी अभिषेक उर्फ छोटू के पटना में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. जांच में सामने आया है कि अभिषेक छोटू का ठिकाना बाबा लॉज था. वहीं 11 अप्रैल की देर रात तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी के दौरान वह और उसका सहयोगी सोनू मौके पर मौजूद थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की भनक लगते ही अभिषेक ने शोर मचाया, जिसके बाद कई माफिया मौके से फरार हो गए। उस कार्रवाई में पुलिस ने सात परीक्षा माफियाओं और 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें प्रश्नपत्र और उत्तर रटवाए जा रहे थे.
गिरोह का मास्टरमाइंड है अतुल वत्स
पुलिस के अनुसार पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड जहानाबाद निवासी अतुल वत्स को माना जा रहा है, जो फिलहाल रांची जेल में बंद है. अभिषेक छोटू उसका करीबी सहयोगी है, जबकि सोनू उसका ड्राइवर बताया जा रहा है. जांच में यह भी सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक के लिए अतुल ने पटना सिटी के चुनचुन यादव से संपर्क किया था. चुनचुन को व्हाट्सएप के जरिए विकास नामक व्यक्ति ने प्रश्नपत्र भेजा था. चुनचुन यादव को रांची पुलिस पटना से गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि विकास अब भी फरार है.