झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के नामांकन पर लटकी तलवार, तीन आपत्तियों पर मांगा गया जवाब; भूपेश बघेल ने बताई चिंता की वजह

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि की सूचना प्राप्त हुई है. नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के दौरान उनके खिलाफ आपत्तियां दर्ज होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने फैसला 10 जून सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है.
 

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के नामांकन पर आपत्तियां दर्ज होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने उनका जवाब तलब कर लिया. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नाथवानी के पर्चे पर तीन आपत्तियां सामने आईं, जिसके कारण उनके नामांकन को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जवाब और जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.

कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि की सूचना प्राप्त हुई है. नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के दौरान उनके खिलाफ आपत्तियां दर्ज होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने फैसला 10 जून सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा 'निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर मिली शिकायत पर सुनवाई चल रही है. लेकिन देखना यह होगा कि भाजपा समर्पित यह प्रत्याशी केवल इसलिए प्रत्याशी बने रहेंगे कि वे भाजपा का सुरक्षा कवच ले चुके हैं. या फिर समान नियम इन पर भी लागू होंगे और अनैतिकता की हार होगी.'

झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि की सूचना प्राप्त हुई है.

शिकायत पर सुनवाई चल रही है. लेकिन देखना यह होगा कि भाजपा समर्पित यह प्रत्याशी केवल इसलिए प्रत्याशी बने रहेंगे कि वे भाजपा का सुरक्षा कवच ले चुके हैं. या फिर समान…

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 9, 2026


नामांकन पर आपत्ति, स्क्रूटनी टली

कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के प्रस्तावक कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोनगाड़ी और उनके अधिकृत व्यक्ति ने स्क्रूटनी के दौरान परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्तियां उठाईं. इन आपत्तियों के बाद निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार ने नाथवानी का नामांकन अभी स्वीकार या अस्वीकार करने का फैसला टाल दिया है.

निर्वाची पदाधिकारी ने मांगा बिंदुवार जवाब

निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार ने पत्रांक 1077 (दिनांक 9.6.2026) जारी कर परिमल नाथवानी को आपत्तियों पर बिंदुवार जवाब देने का निर्देश दिया है. 10 जून सुबह 11 बजे तक नाथवानी को स्वयं, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, प्रस्तावक या अधिकृत व्यक्ति को कार्यालय में उपस्थित होकर आपत्तियों का निराकरण करना होगा. इसी के साथ वैद्यनाथ राम और प्रणव झा को भी 10 जून को 11 बजे निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए चिट्ठी भेजी गई है.

संपर्क करने पर चुप्पी

इस पूरे मामले पर निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न फोन उठाया और न ही मिले. चुनाव के ऑब्जर्वर के रवि कुमार ने भी स्क्रूटनी संबंधी किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.