20,000 से अधिक बच्चों को सम्मानित कर पासवा ने रचा इतिहास 

 

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में आज देश ही नहीं वरन् एशिया के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम, हरबंस टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से आये 10वीं और 12वीं के जैक बोर्ड सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के टॉपर्स, जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में 70% से अधिक अंक प्राप्त किए थे, के 20 हजार से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर इतिहास रचा।

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पासवा के पदाधिकारी आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, फलक फातिमा, शिक्षाविद राजेश पिल्लई, सिस्टर एम मल्हार, सिस्टर जेनी, एचचन तिवारी, रेखा नायडू, सुखनाथ महतो, ममता देवी, डॉ सुषमा करकेट्टा, रूपेश कुमार, रशीद अंसारी, मनोज कुमार भट्ट, संजय प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

डा रामेश्वर उरांव ने अपने भाषण में उपस्थित अभिभावकों को सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में सिर्फ और सिर्फ स्कूली शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बच्चे मैट्रिक के बाद और यहां तक के कुछ बच्चे तो मैट्रिक के पहले ही मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के नाम पर कोचिंग के जाल में फंसते जा रहे हैं और वास्तविकता में अपनी पढ़ाई से दूर एक व्यावसायिक जाल में फंस रहे हैं। सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है और बच्चों को भी आवश्यकता है स्कूलों में बेसिक एजुकेशन प्राप्त करें और अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाएं। 

वर्तमान समय में नीट की परीक्षा में हुए गड़बड़ी पर भी उन्होंने चर्चा की और बच्चों से कहा कि उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है, वे अपने लक्ष्य को केंद्रित करें। कितनी भी बेईमानी हो सत्य की हमेशा विजय होती है। उन्होंने अभिभावकों को भी अपने-अपने बच्चों को समय देने को कहा और बताया कि माता-पिता ही बच्चों के सबसे अच्छे मित्र हो सकते हैं। वर्तमान समाज में बच्चों में ड्रग्स और सोशल मीडिया के कुप्रभाव पर भी उन्होंने चर्चा की और बताया कि गुड पेरेंटिंग ही इसका एकमात्र निदान है।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा प्रत्येक वर्ष मैट्रिक तथा इंटर के झारखंड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड तथा आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया जाता है। 

पासवा का मानना है कि 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को तो सम्मानित किया ही जाता है, किंतु इस सम्मान समारोह की विशेषता है कि यहां कुछ अंकों से पिछड़ गए बच्चे अर्थात 70% या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जाता है, क्योंकि हो सकता है किसी कारण से किसी बच्चे को परीक्षा में टॉपर से कुछ कम अंक आया हो, लेकिन उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अतः उन्हें सम्मानित करने से उनमें आत्म बल का विकास होगा और वह पूरे जोश और उत्साह से अगली परीक्षा में उससे भी अधिक अंक प्राप्त कर देश के लिए एक सम्मानित नागरिक की भूमिका अदा करेंगे और राष्ट्र के लिए आदर्श नागरिक बनेंगे। 

इसी क्रम में पासवा प्रत्येक वर्ष राज्य का सबसे बड़ा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करता है और यह उस श्रृंखला का पांचवा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह है। पिछले 5 वर्षों में पासवा ने राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह कर सिर्फ रांची में लगभग 45000 बच्चों को पुरस्कृत किया है जबकि पूरे राज्य में लगभग 1 लाख से अधिक बच्चों को सम्मानित किया जा चुका है और इस वर्ष लगभग 20,000 बच्चों को आज पुरस्कृत किया गया है।

इसके अतिरिक्त पासवा प्रत्येक वर्ष झारखंड के अनेकों जिलों में जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करती रही है। यदि किसी कारण से सुदूर ग्रामीण छात्रों को पुरस्कृत न किया जा सका हो या वह रांची आने में असमर्थ हों तो उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पासवा प्रत्येक वर्ष झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करती रही है।

आज सुबह से ही सम्मानित होने के लिए राजधानी रांची सहित झारखंड के प्रत्येक जिले से आए बच्चे और अभिभावकों में रजिस्ट्रेशन के लिए अद्भुत उत्साह था। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए 29 से भी अधिक काउंटर्स बनाए गए थे जिसमें बच्चों की भीड़ और उत्साह अद्भुत था। 

दीप प्रज्वलन के पश्चात सम्मान समारोह में झारखंड के नामी गिरामी स्कूल बिशप वेस्टकोट नामकुम, डीपीएस स्कूल रांची, होली क्रॉस स्कूल रांची, डीएवी के सभी स्कूल, सेक्रेट हर्ट स्कूल, कार्मेल पब्लिक स्कूल बोकारो, आरसी मिशन स्कूल हजारीबाग के बच्चों के द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पद्मश्री मुकुंद नायक और उनकी टीम की प्रस्तुति अद्भुत थी। उन्होंने संपूर्ण स्टेडियम में झारखंड के संस्कृति की ऐसी छटा बिखेरी कि खचाखच बड़ा स्टेडियम झूमर के नृत्य पर थिरकने लगा। 

सम्मान समारोह में पुरस्कृत होने वाले बच्चों का तांता घंटो लगा रहा। पासवा के महासचिव राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फलक फातिमा के नेतृत्व में पासवा वॉलिंटियर्स द्वारा रजिस्ट्रेशन और सम्मान समारोह की जिम्मेदारी अद्भुत तरीके से निभाई गई।

इतने बड़े आयोजन में सभी बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ उनके लिए नि:शुल्क भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इन बच्चों को पुरस्कृत करने के अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए झारखंड के निजी विद्यालयों के प्राचार्य और करीब 2500 शिक्षाविदों को भी पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फलक फातिमा, प्रदेश महासचिव, पासवा व नीरज कुमार, प्रदेश महासचिव, पासवा को बेस्ट ऑफिस बेयरर ऑफ 2024 एवं हजारीबाग जिला अध्यक्ष मिंकु कुमार को बेस्ट जिला अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रुप में कार्मेल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सिस्टर एम मल्हार, होली क्रॉस स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर जेनी सिस्टर जेनी, डीएवी नंदराज के प्रिंसिपल एच एन तिवारी, कैराली स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पिल्लई उपस्थित थे ।

इस सम्मान समारोह में राज्य भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षाविद और झारखंड के प्रत्येक जिले से पासवा के राज्य स्तरीय एवम जिला स्तरीय पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता छोटू प्रदेश महासचिव फलक फातिमा प्रदेश महासचिव नीरज कुमार हजारीबाग जिला अध्यक्ष मिंकु कुमार, हजारीबाग जिला सचिव मेघली सेन गुप्ता, चतरा जिले से जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह जिला महासचिव बच्चन कुमार पांडे, कोडरमा जिले से जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार, जमशेदपुर से पासवा के प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष रमन झा, रूपेश कुमार, मनोज कुमार भट्ट, रशीद अंसारी, अल्ताफ अंसारी, एसएन पाठक, मनोज झा, सिस्टर हिर्मिला, होनी सिंह मुंडा, सुभाष उपाध्याय, गिरिडीह से अभय कुमार, हजारीबाग जिला अध्यक्ष मींकू कुमार, कोडरमा जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार, गुमला जिला अध्यक्ष सिस्टर ही मिला, पलामू जिला अध्यक्ष रंजीत पांडे। 

इसके अतिरिक्त सम्मान समारोह में झारखंड के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षाविद के रूप में आरटीसी स्कूल से प्रदीप सिंह, कार्मेल उच्च स्कूल बोकारो थर्मल,  न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल बूढ़ीबागी के निदेशक राशिद अंसारी, डी. ए. वी. बरियातू-निरजा सहाय, कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल - नीता पांडे, कलकत्ता पब्लिक स्कूल-प्रशांत कुमार झा, जी एण्ड एच हाई स्कूल प्रिंसिपल दिलीप कुमार झा, मेटास स्कूल की प्रिंसिपल रेखा नायडू, ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल-मोहम्मद साजिद अहमद, क्राउन पब्लिक स्कूल-शहाबुद्दीन मोहम्मद, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल-एस.एन. महतो, हर्षवर्धन कुमार, सेक्रेट हर्ट स्कूल, ड्रीम लैंड पब्लिक स्कूल - नाजिया तबस्सुम, मनन विद्या - रेखा नायडू, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल - ममता देवी सम्मिलित हुए।