झारखंड में राज्यसभा चुनाव का दिन, दो सीटों के लिए मतदान जारी
Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान चल रहा है. राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. लेकिन यहां उम्मीदवार तीन हैं- सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से बैद्यनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा तो एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है. झामुमो के बैद्यनाथ राम का जीत तय मानी जा रही है. लेकिन दूसरी सीट पर प्रणव झा और निर्दलीय उम्मदीवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ी टक्कर है. संख्या बल में इंडिया ब्लॉक आगे है. लेकिन क्रॉस वोटिंग हुआ तो नतीजे बदल सकते हैं. ऐसे में एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों को क्रॉस वोटिंग का डर सत्ता रहा है. दोनों गुट अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है.
सुबह 9 से 4 बजे तक होगी वोटिंग
झारखंड विधानसभा के सचिव और निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विधानसभा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा. इसके बाद निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने पर शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी.
VIDEO | Ranchi: Polling for two Rajya Sabha seats in Jharkhand set to take place today. Mahagathbandhan MLAs leave from Vidhan Sabha from BNR Chanakya Hotel.#JharkhandNews #JharkhandRajyaSabhaElection
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sWDbNehKRi
मतदान के लिए बस से विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक. परिमल नथवानी पहुंचें, उन्होंने जीत का दावा किया. कहा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बोला जीत के लिए आश्वस्त है. जदयू विधायक का कहना है कि मेरा वोट सुरक्षित है और मैने कहीं पर ध्यान नहीं दिया है. पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू का कहना है कि हमारे आकड़े सुरक्षित है. धनबाद विधायक राज सिन्हा का कहना है कि हमलोग अभी से बधाई दे रहे हैं कि जीत हमारी होगी.
विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया जारी
विधानसभा के कमरा नंबर 42 में मतदान की प्रक्रिया जारी है. बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया मतदान बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने किया मतदान. बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता ने किया मतदान जेडीयू विधायक सरयू राय ने किया मतदान. बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने भी किया मतदान. नेता प्रतिपक्ष सह विधायक नेता बाबूलाल मरांडी भी मतदान कक्ष में पहुंचे. एनडीए के सभी विधायको ने किया मतदान.