राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राज्यपाल और सीएम ने भगवान बिरसा को अर्पित की पुष्पांजलि

Jharkhand Desk: हर साल झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.मोरहाबादी मैदान में आज झारखंड की कला, संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाली एक भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, मुख्य समारोह भी यहीं आयोजित किया जाएगा.
 

Jharkhand Desk: आज झारखंड अलग राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं. 15 नवंबर, 2000 को झारखंड को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था. तब से, झारखंड अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रयासरत है. 15 नवंबर, 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार से अलग राज्य के रूप में गठित झारखंड ने अपने अस्तित्व के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस दौरान राज्य ने कई राजनीतिक उथल-पुथल देखी हैं. हर साल झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.मोरहाबादी मैदान में आज झारखंड की कला, संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाली एक भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, मुख्य समारोह भी यहीं आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. दोपहर 1 बजे तक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था हो जाएगी, जिसके बाद औपचारिक कार्यक्रम शुरू होंगे. मोरहाबादी मैदान को झारखंड थीम पर सजाया गया है, जहां एक मंच पर राज्य की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि, जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आज झारखंड के लिए बहुत बड़ा दिन है. आज स्थापना दिवस भी है और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी. भगवान बिरसा मुंडा के बारे में जितना भी कहा जाए, कम होगा. उन्होंने देश के इतिहास में एक लंबी छाप छोड़ी और सर्वसमाज को आगे लाने का काम किया..."

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, "आज इस राज्य का 25वां स्थापना दिवस है. भगवान बिरसा मुंडा सचमुच एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में जितना भी कहा जाए, कम है. हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और कामना करते हैं कि राज्य प्रगति करे."

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और खनिज संपदा से भरपूर एक खूबसूरत राज्य है. यहां की सभ्यता और परंपराएं इस भूमि को और भी विशेष बनाती हैं. झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और बांसुरी स्वराज और अन्य ने आज स्वतंत्रता सेनानी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। संसद परिसर में प्रेरणा स्थल से है.