राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा खत्म, आज निकलेंगी राजस्थान के जैसलमेर दौरे पर, झारखंड से भावभीनी विदाई...
Ranchi: यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान, पहाड़ और ऊंचाई वाले इलाकों में भी प्रभावी तरीके से काम कर सकता है. इसकी खास बात यह है कि यह 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भी उड़ान और संचालन करने में सक्षम है.
Feb 27, 2026, 08:17 IST
Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को विदा करते हुए माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन.
आज (27 फरवरी) सुबह राष्ट्रपति जैसलमेर वायुसेना स्टेशन से स्वदेशी फाइटर हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी. बता दें कि एलसीएच प्रचंड भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर है.
इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है. यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान, पहाड़ और ऊंचाई वाले इलाकों में भी प्रभावी तरीके से काम कर सकता है. इसकी खास बात यह है कि यह 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भी उड़ान और संचालन करने में सक्षम है.