पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन पर उठे सवाल, मतदाताओं ने कहा- सुरक्षा नहीं, इसलिए बदलाव जरूरी
Pakur: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है. मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कई मतदाता सीएम ममता बनर्जी के शासनकाल में बढ़ते अपराध और लोग सुरक्षित नहीं होने की बात कह रहे हैं. जिसे देखते हुए इस बार मतदाताओं ने राज्य में सरकार परिवर्तन की इच्छा जताई है.
बंगाल के मतदाताओं का कहना है कि इस बार मतदान विकास के मुद्दे को लेकर किया है. मतदाताओं ने बताया कि बीते तीन टर्म से टीएमसी की सरकार है और इस सरकार में गुंडागर्दी सबसे ज्यादा देखी जा रही.
मतदाताओं ने कहा कि टीएमसी सरकार ने सबसे ज़्यादा गरीब लोगों को प्रभावित किया है, क्योंकि वे वोट तो देते हैं लेकिन किसी पार्टी से जुड़े नहीं हैं और न ही टीएमसी को सपोर्ट नहीं करते हैं. मतदाताओं ने बताया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और बेरोजगारी बढ़ गयी है. इस बीते कुछ वर्षो में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. इसलिए राज्य में परिवर्तन जरुरी है.
मतदाताओं का कहना है कि इसके पहले चुनाव में सबसे ज्यादा बूथ लूटने, हंगामा करने, मारपीट जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर टीएमसी सत्ता काबिज करते आया है, हालांकि इस बार विधानसभा चुनाव में जो चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किया है, इससे अधिकांश इलाकों में शांति व्यवस्था बहाल है और लोग भयमुक्त माहौल में मतदान कर रहे हैं. मतदाताओं ने बताया हम सब अपने राज्य में ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं, जिससे यहां के लोग भयमुक्त माहौल में रह सकें.