राहुल गांधी का झारखंड और ओडिशा दौरा, प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल..कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस...

Ranchi:यह प्रशिक्षण शिविर झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है ताकि संगठनात्मक बारीकियों से नवचयनित जिला अध्यक्ष हो सके. इस दौरान दो दिनों तक जिलाध्यक्षों को फील्ड विजिट भी कराया जाएगा जिसमें पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा.
 

Ranchi: संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड और पड़ोसी राज्य ओडिशा के चयनित जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में शुरू होगा. 22 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के अब समापन सत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पार्टी सांसद राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है.

इसको लेकर आज शनिवार को रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस बात की जानकारी दी. यह प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है. इस क्रम में झारखंड में भी झारखंड एवं ओडिशा के नवचयनित जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चाईबासा स्थित टीआरटीसी में 22 मार्च से 31 मार्च तक किया गया है. इस शिविर के अंतिम दिन 31 मार्च को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद तथा समन्वय स्थापित करने के टिप्स दिए जाएंगे. इसके अलावा नेतृत्व क्षमता के विकास के संदर्भ में चर्चा, संगठन विस्तार, आम लोगों की जमीनी समस्याओं तक पहुंचने पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर प्रशिक्षित किया जाएगा.

यह प्रशिक्षण शिविर झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है ताकि संगठनात्मक बारीकियों से नवचयनित जिला अध्यक्ष हो सके. इस दौरान दो दिनों तक जिलाध्यक्षों को फील्ड विजिट भी कराया जाएगा जिसमें पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में ओडिशा के 35 झारखंड के 25 जिला अध्यक्षों के अलावा ओडिशा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास, केंद्रीय वार्ड रूम इंचार्ज सांसद शशिकांत सेंथिल, ओडिशा के सह प्रभारी जट्टी कुसुम कुमार, मयूर जयकुमार, झारखंड प्रभारी के राजू, श्रीवेल्ला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे.

इसके अलावा शिविर में विभिन्न सत्रों में झारखंड कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, डॉ. अभय सागर मिंज, संजय बसु मल्लिक, फादर अजीत खेस, गुंजन मुंदल, अबरार अहमद, प्रवीण चक्रवर्ती, राहुल बलल दयामनी बारला प्रशिक्षण देंगे.

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि योगेंद्र साव लगातार अनुशासन भंग कर रहे थे, उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा भी गया था. इसलिए पार्टी द्वारा कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित किया गया है. केशव महतो कमलेश ने कहा कि हम राज्य में गठबंधन की सरकार चला रहे हैं. ऐसे में सरकार के मुखिया पर उनकी टिप्पणी ठीक नहीं थी. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि अन्य बयानवीर नेताओं पर ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं हुई तो इसके जवाब में केशव महतो कमलेश ने सिर्फ इतना कहा कि अनुशासन, पार्टी के लिए सर्वोपरि है और जो नेता लगातार अनुशासन तोड़ेंगे उनपर कार्रवाई होगी. आज के संवाददाता सम्मेलन मे मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया विभग्ग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रवक्ता सोनाल शांति, अभिलाष साहू, राजन वर्मा उपस्थित रहे.