रेलवे ने इस राज्य के लिए खोला खजाना! 7536 करोड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान, पटरियों पर दौड़ेंगी 12 वंदे भारत...

Jamshedpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए कोई नई घोषणा नहीं की गई है. वहीं खड़गपुर-टाटानगर-बागडीह चौथी लाइन प्रोजेक्ट को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट घोषित किया गया है. 4th लाइन बनने के बाद ट्रेन लेट नहीं होगी...
 
Jamshedpur: देश के आम बजट में रेलवे के लिए कई योजनाओं को प्रस्तावित किया गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के रेल मंडल से जुड़कर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. जिसके तहत झारखंड को इस बजट में 7536 करोड़ आवंटित किये गए हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया गया. इस बजट में रेल क्षेत्र के लिए कई योजनाओं को हरी झंडी मिली है. बजट में रेल क्षेत्र के लिए कितनी राशि प्रस्तावित हुई है और किस राज्य को कितना मिला है.
इस संदर्भ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के सभी रेल मंडल से जुड़कर जानकारी साझा की है. चक्रधरपुर रेल मंडल से डीआरएम जुड़े थे. इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन से स्टेशन निदेशक जुड़े रहे.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने बताया कि इस बार के रेल बजट में झारखंड को 7536 करोड़ रूपये मिला है. उन्होंने बताया कि झारखंड में कुल 63470 करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं. झारखंड में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई डीपीआर तैयार किए जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि यहां से 12 वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है. उन्होंने आगे बताया कि दो नए अमृत भारत एक्सप्रेस को स्वीकृति दी गई है, इसमें से एक अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द ही धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी.
इन राज्यों को आवंटित हुई रेलवे विकास के लिए राशि
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बजट में रेलवे को 2.78 लाख करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, इसमें से असम और नॉर्थ ईस्ट को सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 11486 करोड़ रुपए मिले हैं.
इसके अलावा पश्चिम बंगाल को 14205 करोड़ रुपए, ओडिशा को 10928 करोड़ रुपए, बिहार को 10379 करोड़ रुपए और झारखंड को 7536 करोड़ रुपए मिले हैं.
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल से पहली बुलेट ट्रेन सिलीगुड़ी से पटना होते हुए चलेगी, जो भविष्य में गुवाहाटी तक जाएगी.
इसके अलावा बिहार से भी एक बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है, जो वाराणसी से पटना सिलीगुड़ी होते हुए जाएगी.
बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए कोई नई घोषणा नहीं की गई है. वहीं खड़गपुर-टाटानगर-बागडीह चौथी लाइन प्रोजेक्ट को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट घोषित किया गया है. 4th लाइन बनने के बाद ट्रेन लेट नहीं होगी.