झारखंड में आज भी मौसम का कहर: बारिश-आंधी और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, भारत मौसम विज्ञान विभाग का रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी...
- बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और यदि संभव हो तो घर में रहें.
- खुले में खड़े वाहन, खेतों की ढेर-सामग्री आदि को सुरक्षित स्थान पर रखें.
- किसानों को खेतों में ओले से फसलें ढकने या बचाने के उपाय करने की सलाह.
Jharkhand Weather Update: बीते कुछ समय से झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश के कारण अब लोगों को ठंड लगने लगी है. रांची समेत पूरे राज्य में मौसम काफी सुहाना हो रहा है, हालांकि इससे किसानों की फसलों को नुकसान भी हो रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज (9 अप्रैल) झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.
• झारखंड में पिछले 24 घंटे की बात करें तो लगभग हर एक जिले में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच में देखा गया है. यहां सबसे कम लातेहार का 13.9 डिग्री देखा गया. वहीं, रांची का 17 डिग्री व अन्य जिलों का 19 डिग्री के आसपास रहा है.
• झारखंड में अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के नीचे आ चुका है. लातेहार का 28 डिग्री, रांची का 31 डिग्री, खूंटी और लोहरदगा 31 डिग्री पहुंच गया है. ऐसे में यहां दिन में भी तो लोगों को वैसी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है.
• झारखंड में मौसम की बात करें तो आज भी पूरे राज्य में अलर्ट जारी है. बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान देखने को मिलेगा. साथ ही ओलावृष्टि को लेकर किसानों को सावधान रहना है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में रांची में भी अच्छी खासी ओलावृष्टि हुई है.
• झारखंड में खासतौर पर जो अपने घरों में गार्डन में सब्जियां उगाते हैं. उनको भी भारी नुकसान पहुंचा है. कुछ लोगों के तो टमाटर के सारे के सारे पौधे ही तबाह हो गए हैं और उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है. ऐसे में कहा जा सकता है कि किसानों का भारी नुकसान हो रहा है.
• झारखंड में आज न्यूनतम तापमान में और 2 डिग्री की गिरावट संभव है. देवघर, गोड्डा, पाकुड़, दुमका जितने भी पूर्वी जिले हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी व रांची जैसे जिलों का तो 15 डिग्री पहुंच जाएगा. हालांकि अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है.