संविधान बचाओ मुहिम में जुटे राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेतृत्व को सौंपी संविधान की प्रति

 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भेंट की और उन्हें भारतीय संविधान की एक प्रति भेंट कर 'संविधान बचाने' के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि ‘हमारा अभिमान, भारत का संविधान’ अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक संविधान पहुंचाकर नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और शक्तियों के प्रति जागरूक करना है। उनका मानना है कि संविधान में निहित शक्तियां ही देश की लोकतांत्रिक संरचना को बचाने का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
इसी अभियान के अंतर्गत राजेश ठाकुर ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, सेंट्रल वार रूम के चेयरमैन शशिकांत सेंथिल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और एआईसीसी के पूर्व सचिव बीपी सिंह को भी संविधान की प्रतियां सौंपीं। इस दौरान उन्होंने ‘जनयोद्धा’ राहुल गांधी की लोकतंत्र को सशक्त करने की पहल को और धार देने का आह्वान किया।