राजीव गांधी की पुण्यतिथि: बोकारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

Bokaro: कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया और रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान अस्पताल के रखरखाव और डॉक्टरों से मिलकर हाल-चाल जाना. साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज करने और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की बात कही.
 

Bokaro: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेसियों ने शहादत दिवस के रूप में मनाई. बोकारो के हवाई अड्डा के पास गुरुवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अनुपमा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण

कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया और रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान अस्पताल के रखरखाव और डॉक्टरों से मिलकर हाल-चाल जाना. साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज करने और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की बात कही.

इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया था, जिसे कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है और आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है.

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस शहर को राजीव गांधी के नाना और मां ने बसाने का काम किया था, उसी शहर में आज उनकी प्रतिमा स्थापित होना हर्ष का विषय है.