रांची : भू - माफियाओं पर कसी जायेगी नकेल, एसएसपी ने बुलाई समीक्षा बैठक 

 
राजधानी रांची में चल रहे जमीन घोटाला मामले और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त भू-माफियाओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस बाबत रांची पुलिस ने कार्रवाई तेज़ कर दी है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जमीन घोटाला और विवाद से जुड़े भू-माफियाओं और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने हेतु समीक्षा बैठक बुलाई। बताते चलें कि इस बैठक में ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और डीएसपी समेत थानेदार उपस्थित रहे। बैठक में शामिल सभी थानेदारों और अधिकारियों को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कई दिशा निर्देश भी दिए।