Ranchi: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, रांची बना सबसे असुरक्षित जिला...

Jharkhand Desk: सुरक्षित और सेफ राजधानी होने का दावा करने वाली पुलिस पर बड़ा सवाल है. राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़े और स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े यह बता रहे हैं कि साल 2025 में जनवरी से लेकर अक्टूबर तक 142 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई हैं...
 

Jharkhand Desk: साल 2025 में जनवरी से लेकर अक्टूबर महीने तक सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राजधानी रांची में ही 142 दुष्कर्म के मामले सामने आए. इन 10 महीना में दहेज हत्या, प्रताड़ना और छेड़खानी के मामलों में भी राजधानी में बढ़ोतरी देखी गई है. झारखंड पुलिस के आधिकारिक आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि राजधानी रांची महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है.

औसतन हर दिन महिलाएं हो रहींं दुष्कर्म की शिकार!

सुरक्षित और सेफ राजधानी होने का दावा करने वाली पुलिस पर बड़ा सवाल है. राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़े और स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े यह बता रहे हैं कि साल 2025 में जनवरी से लेकर अक्टूबर तक 142 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई हैं. वहीं छेड़खानी, दहेज हत्या, प्रताड़ना और अपहरण के मामले भी बढ़े हैं.

क्या है स्टेट क्राइम रिकार्ड्स का आंकड़ा

झारखंड पुलिस द्वारा दिए आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. इन आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 में दुष्कर्म 12, अपहरण 21, छेड़खानी 09, और दहेज प्रताड़ना 11 केस हैं. इसके साथ ही जून 2025 माह में सबसे ज्यादा 26 दुष्कर्म के मामले सामने आए. वहीं अपहरण 10, छेड़खानी 06, दहेज हत्या 01 और दहेज प्रताड़ना 12 के केस शामिल हैं. इसी तरह अक्टूबर माह में दुष्कर्म के 16, अपहरण 13, छेड़खानी 02, दहेज हत्या 01, दहेज प्रताड़ना 17 के मामले सामने आए.

माह 2025

दुष्कर्म

अपहरण छेड़खानी दहेज हत्या

दहेज़ प्रताड़ना

जनवरी

12

21 9 0 11
फरवरी

23

16 11 0 8
मार्च 22 15 12 0

8

अप्रैल  8 19 12 0

8

मई 21 14 13 0

919

जून 26 10 6 1

12

जुलाई 24 19 12 2

11

अगस्त 10 13 10 1

6

सितम्बर  6 17 8 2

10

अक्टूबर 16 13 2 1

17

क्या है अन्य अपराध के आंकड़े

राजधानी में हत्या और लूट जैसे अन्य अपराधों के आंकड़े देखें तो वो भी काफी चौंकाने वाले हैं. अक्टूबर 2025 में हत्या 10, लूट 02, गृहभेदन 35, चोरी 210, दंगा 01, शस्त्र अधिनियम 12 और नक्सल 01 मामले सामने आए. मई माह में हत्या के सबसे हत्या के 16 मामले सामने आए. इसी तरह इसी माह लूट 04, गृहभेदन 28, चोरी 152, दंगा 02, शस्त्र अधिनियम 16 और नक्सल 04 केस आए. वहीं साल 2025 के पहले माह जनवरी में हत्या 13, लूट 08, गृहभेदन 45, चोरी 173, दंगा 00, शस्त्र अधिनियम 01 और नक्सल के 05 मामले सामने आए.

महिलाओं के खिलाफ अपराध तो झारखंड की राजधानी रांची में बढ़े ही हैं. साथ ही साथ 10 महीने में 104 हत्या की वारदातें भी सामने आई है. वहीं चोरों ने तो आम लोगों का जीना हराम कर रखा है. राजधानी में पिछले 10 महीने में 2000 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया.