Ranchi: त्योहारों को लेकर बैठक, DC और SSP ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस चंदन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा-2023 के मद्देनज़र बैठक आयोजित की गयी। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी से आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा-2023 के मद्देनज़र बिंदुवार चर्चा करते हुए निर्देश देते हुए कहा की रांची शहर और आस-पास क्षेत्रों में 72 जगहों से अधिक जगहों में छठ महापर्व होता हैं। जहां साफ-सफाई कार्यों के अतिरिक्त छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम और अन्य क्षेत्राअंतर्गत डैम/ तालाब /नदियों के तट पर अवस्थित छठ घाट तथा इनके सम्पर्क पथों एवं उसके आस-पास क्षेत्रों की साफ-सफाई, नियमित गार्बेज कलेक्शन, नालियों की सफाई, खुले नालियों पर स्लैब कवर करना, ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव, ख़राब एल.ई. डी. स्ट्रीट लाईट की मरम्मति छठ पूजा से पहले कराने को कहा गया एवं उपायुक्त रांची, द्वारा काली पूजा के प्रमुख पंडालों/अन्य पंडालों में सभी आवश्यक व्यवस्था हो, दर्शन करने आए भक्तों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने को कहा। सम्बंधित थाना प्रभारी इसपर विशेष नजर बना कर रखेंगे की विधी-व्यवस्था की समस्या ना हो इसको लेकर सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

छठ घाटों पर NDRF/स्थानीय गोताखोर की तैनाती

उपायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की छठ घाटों पर विशेष निगरानी रखें एवं इन जगहों पर NDRF/स्थानीय गोताखोर की तैनाती छठ महापर्व के दौरान आवश्यक रूप से रखने को कहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकें। प्रमुख छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा चेंजिंग रूम बनने से छठ व्रतियों को काफ़ी सहूलियत होगी, इसको बनवाना सुनिश्चित करें।

चोरी/छिनतई या लूट की घटना पर विशेष नज़र रखें

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा में विधी-व्यवस्था एवं चोरी/छिनतई या लूट की घटना पर सभी सम्बंधित थाना प्रभारी विशेष नज़र रखें ताकि इस तरह की घटना को रोका जा सकें। ऐसी घटना होने पर सम्बंधित थाना प्रभारी त्वरित गति से कार्रवाई करें एवं अपने अपने थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ पूजा समिति एवं काली पूजा समिति के सदस्यों से उनके सुझाव एवं समस्या के बारें में विशेष रूप से बात करते हुए सभी को आश्वासन दिया की जिला प्रशासन इसके लिए हमेशा तैयार हैं। पुलिस के द्वारा सभी को हर सम्भव मदद किया जाएगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर राजकुमार मेहता,  पुलिस अधीक्षक, यातायात कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दीपक कुमार दूबे, अपर जिला दण्डाधिकारी, (विधि व्यवस्था),  राजेश्वर नाथ आलोक, सभी पुलिस उपाधीक्षक, रांची एवं सम्बंधित सभी अंचल अधिकारी, रांची, सभी कार्यपालक दण्डाधिकारी, रांची, जिला नजारत उप समाहर्त्ता रांची, श्री केवल कृष्ण अग्रवाल, सभी कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, रांची, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता नागरिक अंचल, रांची सभी पुलिस निरीक्षक / थाना प्रभारी, रांची जिला, जिला अग्निशाम पदाधिकारी, डोरंडा / आड्रे हाउस, रॉची, सभी अध्यक्ष / सचिव, छठ पूजा समिति, राँची के सदस्य एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।