Ranchi Earthquake: रांची में सुबह-सुबह भूकंप के झटके? नेपाल में 5.3 तीव्रता का Earthquake!
Jharkhand Earthquake: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे भूकंप जैसे कंपन महसूस होने की चर्चा से लोगों में हलचल मच गई। लोवाडीह, खेलगांव और बहू बाजार समेत कई इलाकों के लोगों ने कुछ सेकेंड तक घरों में सामान और फर्नीचर हिलने की बात कही। इसी दौरान नेपाल के कोशी प्रांत में सुबह 7:02 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किए जाने की खबर सामने आई। हालांकि, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के उपलब्ध रिकॉर्ड में रांची या झारखंड में भूकंप आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में नेपाल के भूकंप का असर झारखंड तक पहुंचा या नहीं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
रांची के कई इलाकों में कंपन महसूस होने की चर्चा
राजधानी रांची के लोवाडीह, खेलगांव और बहू बाजार समेत कुछ इलाकों के लोगों ने सुबह कंपन महसूस होने की बात कही. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ सेकेंड तक आसपास की चीजों में हलचल महसूस हुई. इसके बाद लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप
जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 24 नवंबर की सुबह करीब 7:02 बजे नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है. नेपाल में भूकंप आने और उसी समय झारखंड के कुछ इलाकों में कंपन महसूस होने की बात सामने आने के बाद दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर चर्चा हो रही है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के 24 नवंबर के उपलब्ध रिकॉर्ड में रांची या झारखंड में अलग से भूकंप आने की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में नेपाल में आए भूकंप का असर झारखंड तक महसूस हुआ या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.