Ranchi: अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी पांच गोली, स्थिति नाजुक, जांच में जुटी पुलिस 

 

राजधानी रांची में इन दिनों गोलीबारी की घटना आम बात हो गयी है। अपराधी खुलेआम गोलीबारी कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस पड़ताल करती रह जा रही है।  ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके ब्लॉक चौक के पास के पास का है। जहां अपराधियों ने आज गुरुवार सुबह जमीन कारोबारी को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जमीन कारोबारी की पहचान अवधेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, दो अपराधी पैदल आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक लूटकर फरार हो गये।