Ranchi News: रांची रेलमंडल में 10 कर्मियों का सम्मान, ट्रेनों के रूट-परिवर्तन व रद्द रहने की घोषणा, यात्रियों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएँ

 

Ranchi: रांची रेलमंडल में शुक्रवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में 10 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भुगतान किया गया। हटिया स्थित मंडल कार्यालय में हुए कार्यक्रम में एडीआरएम हेमराज मीणा ने सभी कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को यादगार बताया। समारोह का संचालन सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आलोक राय ने किया। इस मौके पर विजय बारला और चंचल सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


सेवानिवृत्त होने वालों में विरेंद्रनाथ महतो, कृष्णनंद राय, कमल मर्दाना, सुधीर अनिल तिग्गा, सोमरा मुंडा, साधनचंद्र दास, सुखराम कुम्हार, हरे कृष्ण बनर्जी और रतन बेदिया शामिल हैं।

रोलिंग ब्लॉक के चलते तीन ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य जारी रहने के कारण रांची रूट पर कई ट्रेनों की सेवा प्रभावित होगी।
    •    वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 1 से 6 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
    •    टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 3 दिसंबर को चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी होकर चलेगी।
    •    खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 7 दिसंबर को दो घंटे देरी से रवाना होगी।

भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का अवधि विस्तार

यात्रियों की मांग और बढ़ती संख्या को देखते हुए भुवनेश्वर–धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल (वाया रांची) की अवधि में विस्तार किया गया है।
    •    यह स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से चलेगी।
    •    धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल 2 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन धनबाद से रवाना होगी।

चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

त्योहारी सीजन के बाद भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं:
    •    रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में 29 नवंबर को एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
    •    रांची–वाराणसी एक्सप्रेस में 29 नवंबर और 1 दिसंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
    •    रांची–आरा एक्सप्रेस में भी 29 नवंबर और 1 दिसंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

हटिया–दुर्ग स्पेशल को नागपुर तक बढ़ाने की मांग

हटिया–दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस का नागपुर तक विस्तार करने की मांग तेज हो गई है। दक्षिण-पूर्व रेलवे जेडआरयूसीसी के सदस्य अरुण जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि ट्रेन के विस्तार से छात्रों, व्यवसायियों, औद्योगिक क्षेत्रों और आम यात्रियों को सीधी और आरामदायक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुकेश पारिक भी शामिल थे।