रांची में ग्रामीण एसपी बदले, जनसहभागिता के साथ अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने की बनाई रणनीति

Ranchi: नए ग्रामीण एसपी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिसिंग को और सक्रिय व संवेदनशील बनाया जाएगा. गांव-स्तर पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी, रात्रि गश्त को सशक्त किया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.
 

Ranchi: रांची में नवपदस्थापित ग्रामीण एसपी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण इलाकों को अपराध मुक्त बनाना होगी और इसके लिए ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी.

नए ग्रामीण एसपी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिसिंग को और सक्रिय व संवेदनशील बनाया जाएगा. गांव-स्तर पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी, रात्रि गश्त को सशक्त किया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

शनिवार को समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में गौरव गोस्वामी ने अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीण एसपी ने बताया कि रांची के ग्रामीण क्षेत्र में किस तरह के आपराधिक वारदात होते हैं, उसका विश्लेषण करने के बाद सभी तरह के हॉटस्पॉट को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिससे की ग्रामीण इलाके को हर तरह के अपराध से मुक्त किया जा सके.

ग्रामीण एसपी ने बताया कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ किस तरह का है, इसका संपूर्ण विश्लेषण किया जाएगा. राजधानी की पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए ग्रामीण इलाके को सुरक्षित करना बेहद आवश्यक होता है. आईपीएस गौरव गोस्वामी ने बताया कि पूर्व ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के द्वारा बेहतरीन काम किया गया था, उन सभी कामों को वह आगे बढ़ाएंगे.

गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात झारखंड के पुलिस महकमे में फेर बदल करते हुए एक साथ 46 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है. रांची के ग्रामीण एसपी रहे प्रवीन पुष्कर को देवघर का नया एसपी बनाया गया है. वहीं प्रवीन पुष्कर की जगह रांची के नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी को बनाया गया है.