रांची में दिखेगी बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, 8 मई से शुरू होगा भव्य बांग्ला सांस्कृतिक मेला

Ranchi: 8 मई को मेला का उद्‌घाटन बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के ग्राउंड में सुबह 10 बजे ध्वजारोहन के साथ होगा. 11 बजे बांग्ला परंपरा के अनुसार शंख ध्वनि और उलू ध्वनि प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके बाद शाम सात बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मंत्री योगेंद्र प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा.
 

Ranchi: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में 08 मई से 10 मई तक बांग्ला सांस्कृतिक मेला-2026 का आयोजन बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा. मेला से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए ट्रस्ट के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन किया.

इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 8,9 और 10 मई को बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बिरसा मुंडा स्मृति उद्‌यान (जेल पार्क, न्यूक्लियस मॉल के सामने) 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होगा. उन्होंने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर इस मेला का आयोजन हो रहा है. वहीं, 9 मई को मेला के दौरान कई विशेष कार्यक्रम रवींद्रनाथ टैगोर को समर्पित होंगे.

8 मई को मेला का उद्‌घाटन बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के ग्राउंड में सुबह 10 बजे ध्वजारोहन के साथ होगा. 11 बजे बांग्ला परंपरा के अनुसार शंख ध्वनि और उलू ध्वनि प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके बाद शाम सात बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मंत्री योगेंद्र प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. उ‌द्घाटन के बाद कोलकाता की प्रसिद्ध कलाकार अंकिता बनर्जी, शोभन सुंदर बोस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि 9 मई सुबह 10 बजे रबीद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्र‌द्धाजलि अर्पित किया जाएगा. फिर 11 बजे रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर साहित्य संवाद का आयोजन होगा. शाम 6 बजे झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो की गरिमामय उपस्थिति के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें मंच के सदस्यों द्वारा सामूहिक बंगला गीत प्रस्तुत किया जाएगा. उसके बाद रांची की संस्था "नृत्यशाला" की ओर से नृत्य की प्रस्तुति होगी. इसके बाद कोलकाता के कलाकार निलंजना घोष दस्तीदार और दीप चटर्जी रंगारंग प्रस्तुति देंगे.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बांग्ला सांस्कृतिक मेले के अंतिम दिन 10 मई की सुबह 10 बजे ड्राइंग प्रतियोगिता और शाम में कोलकाता के कलाकारों द्वारा जुगलबंदी सैक्सोफोन, सितार की प्रस्तुति होगी. इसके साथ ही कोलकाता के ही कलाकारों की काया बैंड की प्रस्तुति होगी. बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 10 मई को शाम 7 बजे राज्य के मुख्यमंत्री हेमत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने के आग्रह पर अपनी सहमति जताई है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि मेला परिसर में 50 स्टॉल बंगाली व्यजन के साथ बंगाली परिधान और ज्वैलरी के होंगे, जो अपने आप में आकर्षक होगा.