Ranchi Traffic Alert: घर से निकलने से पहले देख लें बंद रास्तों की लिस्ट..रांची में ईद-सरहुल पर बदला ट्रैफिक रूट...

Jharkhand: ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार, सरहुल शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड और बोड़ेया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक के रास्ते अलबर्ट एक्का चौक और मेन रोड से सुजाता चौक पहुंचेगी.
 

Jharkhand: ईद और सरहुल को लेकर शनिवार को सुबह 6 बजे से रात 12.30 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. निजी और यात्री वाहनों के परिचालन पर भी कई मार्गों पर दोपहर 12 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रोक है.

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार, सरहुल शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड और बोड़ेया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक के रास्ते अलबर्ट एक्का चौक और मेन रोड से सुजाता चौक पहुंचेगी. इसके बाद यात्रा मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली स्थित सरना स्थल तक जाएगी.

वहीं नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक और डोरंडा की ओर से आने वाली सरहुल शोभायात्रा ओवरब्रिज, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली स्थित सरना स्थल तक पहुंचेगी. 

अरगोड़ा और हरमू क्षेत्र की ओर से आने वाली शोभायात्रा कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए सरना स्थल जाएगी. कांटाटोली से बहुबाजार जाने वाले सभी सामान्य वाहन सवार बहुबाजार तक ही जा सकेंगे.

एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक की ओर जाने वाले मार्ग में.

जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक आने वाले मार्ग में.

पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले मार्ग में.

अपर बाजार से शहीद चौक के तरफ आने वाले मार्ग में.

चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में.

थड़पखना वाले मार्ग में. पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले मार्ग में.

विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड के तरफ आने वाले मार्ग में.

अपर बाजार से मेन रोड टैक्सी स्टैंड जाने वाले मार्ग में.

चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले मार्ग में.

वूल हाउस के पास मेन रोड की ओर आने वाले मार्ग में.

कर्बला से रतन पीपी की ओर आने वाले मार्ग में.

पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक आने वाले मार्ग में.

राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज व सुजाता आने वाले मार्ग में.

पटेल चौक से मुंडा चौक की ओर आने वाले मार्ग में.

ईद को लेकर सुबह 6 बजे से इन रूटों पर परिचालन बंद

  • हरमू बाइपास रोड पर किशोरगंज चौक से रातू रोड चौक के बीच दोनों ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान छोटे वाहन किशोरगंज चौक से लेक रोड होते हुए अपर बाजार के रास्ते आवाजाही कर सकेंगे.
  • आंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक के बीच भी परिचालन बंद रहेगा. इस दौरान वाहन चालक युवराज होटल की ओर से राजेंद्र चौक के पश्चिमी हिस्से से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.
  • मेन रोड में रतन पीपी से गुप्ता भंडार के बीच यातायात बंद रहेगा. ऐसे में अलबर्ट एक्का चौक से डोरंडा की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां सर्जना चौक से मुड़कर डंगराटोली, कांटाटोली, बहुबाजार और मुंडा चौक जा सकेंगे.

इन जगहों पर होगी पार्किंग महात्मा गांधी मार्ग पर : सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड और अलबर्ट एक्का चाैक के पास. हरमू बाईपास पर : गोशाला के समीप.