रांची : ज़ोनल आईजी और डीआईजी ने किया राजधानी के विभिन्न थानों का निरीक्षण 
 

 
जोनल आईजी अखिलेश झा और डीआईजी अनूप बिरथरे द्वारा आज राजधानी रांची के विभिन्न थानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने लालपुर और अरगोड़ा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आईजी और डीआईजी सहित रांची एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। आईजी अखिलेश झा, एसएसपी, सिटी डीएसपी सहित कई अधिकारी लालपुर थाना पहुंचे। वहीं डीआईजी और सिटी एसपी अरगोड़ा थाने पहुंचे। इस दौरान पेंडिंग केसेज और स्टेशन डायरी के साथ ही थानों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।