RAVAN DAHAN 2025: अगर रावण वध देखने जा रहे है तो पहले नए TRAFFIC PLAN को देख लीजिये, वरना घूमते ही रह जायेंगे

ट्रैफिक में हुए बदलाव के संबंध में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान अरगोड़ा और मोरहाबादी चौक के 50 मीटर की परिधि में वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा. कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालु अरगोड़ा मैदान के आसपास जगह देखकर वाहन पार्क करेंगे.
 
Jharkhand Desk: ट्रैफिक में हुए बदलाव के संबंध में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान अरगोड़ा और मोरहाबादी चौक के 50 मीटर की परिधि में वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा. कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालु अरगोड़ा मैदान के आसपास जगह देखकर वाहन पार्क करेंगे.

Jharkhand Desk: आज 2 अक्टूबर मतलब गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती के साथ साथ विजयादशमी भी है. विजयदशमी के दिन रावण दहन की वजह सड़कों पर काफी हो जाती है. जिसके वजह से जगह-जगह जाम की समस्या होने लगती है. अब इसी को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची में आंशिक रूप से ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. मोरहाबादी और अरगोड़ा में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करते हैं. उनका कारकेड किसी तरह से बाधित न हो, इसलिए ट्रैफिक में थोड़ा बदलाव किया गया है.

सीएम के आने-जानें के समय वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट

ट्रैफिक में हुए बदलाव के संबंध में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान अरगोड़ा और मोरहाबादी चौक के 50 मीटर की परिधि में वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा. कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालु अरगोड़ा मैदान के आसपास जगह देखकर वाहन पार्क करेंगे.

मोरहाबादी आने वाले इन जगहों पर पार्क करेंगे वाहन

उन्होंने कहा कि मोरहाबादी मैदान आने वाले श्रद्धालु टीआरआइ, बापू वाटिका, हॉकी स्टेडियम और वीवीआइपी मोरहाबादी मैदान के सामने वाहन पार्क करेंगे. दशमी के दिन बड़े वाहनों का रांची में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा के लिए की गयी ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रहेगी. शाम 4 बजे से दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक छोटे निजी वाहनों का प्रवेश मेन रोड में नहीं होगा.