Result Day of Jharkhand Civic Election: झारखंड के विभिन्न जिलों से नगर निकाय चुनाव के परिणाम और रुझान तेजी से आ रहे सामने, हजारीबाग नगर निगम के क्या हैं परिणाम
Result Day of Jharkhand Civic Election: झारखंड के विभिन्न जिलों से नगर निकाय चुनाव के परिणाम और रुझान तेजी से सामने आ रहे हैं, जहाँ कई वार्डों में प्रत्याशियों की जीत की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. गढ़वा नगर परिषद के वार्ड 6 से अनीता देवी ने 609 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है, जिसकी चुनाव आयोग ने पुष्टि कर दी है.
Feb 27, 2026, 14:11 IST
झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: हजारीबाग नगर निगम के वार्ड 7 से निखत यास्मीन, रामगढ़ के वार्ड 13 से रंजीत कुमार पासवान जीते
Result Day of Jharkhand Civic Election: झारखंड के विभिन्न जिलों से नगर निकाय चुनाव के परिणाम और रुझान तेजी से सामने आ रहे हैं, जहाँ कई वार्डों में प्रत्याशियों की जीत की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. गढ़वा नगर परिषद के वार्ड 6 से अनीता देवी ने 609 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है, जिसकी चुनाव आयोग ने पुष्टि कर दी है. हजारीबाग नगर निगम के वार्ड 7 से निखत यास्मीन विजयी रही हैं, वहीं रामगढ़ के वार्ड 13 से रंजीत कुमार पासवान ने जीत का परचम लहराया है. दुमका के वार्ड 4 से संजीव यादव ने जीत हासिल की है.