झारखंड में तेज मौसम ने अचानक बदला अपना रुख, तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम..आज 10 जिलों में अलर्ट...अचानक गिरा तापमान...
Jharkhand Weather Update: रांची सहित पूरे झारखंड में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. देर शाम शुरू हुई तेज आंधी और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा. महज आधे घंटे की तेज बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने राजधानी की बिजली व्यवस्था ठप कर दीरांची सहित पूरे झारखंड में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. देर शाम शुरू हुई तेज आंधी और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा. महज आधे घंटे की तेज बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने राजधानी की बिजली व्यवस्था ठप कर दी.
आज रांची में मौसम का हाल (Ranchi Weather Forecast) कैसा है, आइए जानते हैं. किसी स्थान की भौगोलिक स्थिति भी वहां के मौसम और आबोहवा को तय करती है. रांची की भौगोलिक स्थिति की बात करें तो यह 23.3513 डिग्री अक्षांश और 85.3069 डिग्री देशांतर पर पड़ता है.
रांची के मौसम (Ranchi Weather) की बात करें तो आज 24/02/2026 को तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 06:15 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 05:49 PM बजे होगा. नमी का स्तर 41 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1012 के स्तर पर है.
अब बात करते हैं, आने वाले 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (Weekly Weather Forecast) की. आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमश: 28, 30, 31, 31, 33, 34, 34 डिग्री रहने की संभावना है.
राजधानी रांची के रातू रोड, मेन रोड, पिस्का मोड़, कोकर, लालपुर, हरमू रोड, चुटिया, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, कडरू, अपर बाजार और धुर्वा समेत कई इलाकों में रात एक बजे तक अंधेरा छाया रहा। कई जगहों पर मेघ गर्जन और आसमान में बिजली चमकने से लोग घरों में दुबके रहे. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रांची के साथ लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ में भी मौसम का व्यापक असर देखा गया.
कई जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवा व वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. 24 फरवरी को रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में अलर्ट रहेगा. वहीं 25 फरवरी को रांची, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में चेतावनी जारी की गई है.
इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को भी कुछ जिलों में ठनका गिरने और तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है.
तीन दिन में गिरेगा न्यूनतम तापमान
सोमवार की बारिश वर्ष 2026 की पहली बारिश रही. राज्य में 115 दिनों के बाद वर्षा दर्ज की गई है. इससे पहले एक नवंबर 2025 को 2.3 मिमी बारिश हुई थी, जिसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ था. बारिश के कारण अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने और दिन में बादल रहने का पूर्वानुमान है. 25 फरवरी को सुबह कुहासा और दिन में आंशिक बादल रहेंगे, जबकि इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है.