झारखंड के पलामू में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का शव सुनसान स्थान पर खून से लथपथ हालत में मिला। सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से वार के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका पुख्ता हो गई है. स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी.
 

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में एक महिला की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. ये घटना जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा टीओपी 2 की है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस को हत्या करने वाले के बारे में अहम जानकारी मिल गई. महिला का शव एक चहारदीवारी के अंदर था.

क्या है पूरा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का शव सुनसान स्थान पर खून से लथपथ हालत में मिला। सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से वार के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका पुख्ता हो गई है। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि स्निफर डॉग के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि शव के मामले में पुलिस जांच कर रही है और मौके पर डीएसपी को भेजा गया है.

चहारदीवारी के अंदर था महिला का शव

दरअसल, शनिवार के दिन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव चहारदीवारी के अंदर पड़ा हुआ है. शव देखने से एक-दो दिन पुराना लग रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राजीव रंजन, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले में छानबीन शुरू की. पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष की बीच है.

पुलिस मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस को आशंका है कि महिला शहर के बाहर की है. महिला किन परिस्थितियों में इस इलाके में पहुंची, इसकी भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है.