करोड़ों के घोटाले पर सख्त एक्शन! बोकारो-हजारीबाग SP ऑफिस में अवैध निकासी की हाई लेवल जांच, CID भी करेगी पड़ताल
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर व्यापक जांच का प्रस्ताव दिया है।
IAS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
प्रस्ताव के मुताबिक, जांच कमेटी की अध्यक्षता एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी करेंगे। वहीं तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच के लिए महालेखाकार कार्यालय (AG ऑफिस) के अनुभवी अधिकारी को भी टीम में शामिल किया जाएगा।
CID को सौंपे जाएंगे सभी केस
वित्त मंत्री ने यह भी सुझाव दिया है कि अब तक इस मामले में दर्ज सभी प्राथमिकी को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को ट्रांसफर कर दिया जाए, ताकि आपराधिक षड्यंत्र और दोषियों की संलिप्तता की निष्पक्ष जांच हो सके।
अन्य जिलों में भी हो सकती है जांच
सरकार को आशंका है कि यह मामला सिर्फ बोकारो और हजारीबाग तक सीमित नहीं हो सकता। ऐसे में अन्य संभावित मामलों की भी जांच इसी कमेटी के दायरे में लाई जा सकती है।
साफ है कि सरकार इस घोटाले को लेकर अब कोई ढील देने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में जांच के बाद कई बड़े खुलासे और कार्रवाई संभव है।