सरकारी खजाने में गड़बड़ी पर सख्ती: हर जिले के ट्रेजरी की जांच होगी, किसी को नहीं बख्शा जाएगा- वित्त मंत्री का बड़ा बयान

Garhwa: सम्राट चौधरी ने ट्रेजरी (कोषागार) घोटाले को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा है कि राज्य के हर जिले के कोषागार की जांच कराई जाएगी और घोटाले में शामिल लोगों से एक-एक पैसे की वसूली (रिकवरी) की जाएगी.
 

Garhwa: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बोकारो और हजारीबाग में हुए ट्रेजरी घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2000 से 2026 तक हुए सभी ट्रेजरी घोटाले की जांच होगी. इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार के पैसे का एक-एक रुपया वसूला जाएगा.

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर गढ़वा पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरी मुद्दों पर बात की. वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में अब तक 30 से 40 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले सामने आए हैं, जिसमें बोकारो और हजारीबाग में सबसे ज्यादा घोटाले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भी बात की और वह बहुत गंभीर हैं.

उन्होंने कहा कि वह किसी को नहीं छोड़ेंगे. झारखंड सरकार का एक-एक रुपया ट्रेजरी में वापस जमा किया जाएगा, चाहे वह मकान, जमीन या किसी और चीज से हो, सभी से रिकवरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि 24 जिलों के सभी 33 ट्रेजरी की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. चल-अचल संपत्ति जब्त करके पैसे वसूले जाएंगे.

वहीं जेएसएससी उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मुझे इसके बारे में मीडिया से ही पता चला. यह मेरे विभाग के तहत नहीं आता. फिर भी, मैं चाहूंगा कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करे."