झारखंड में मौसम का ऐसा कहर, सोच से भी ज्यादा बड़ा..झारखंड के इस जिलें में चौंकाने वाली गर्मी...

Jharkhand Weather Update: गर्मी का सबसे अधिक असर राज्य के दक्षिणी और उत्तरी जिलों में देखने को मिल रहा है. जमशेदपुर, सरायकेला, गढ़वा, पलामू और चतरा जैसे जिलों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम केंद्र ने पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा इन चार जिलों के लिए हीटवेव (लू) का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.
 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है. एक ओर जहां राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से राहत है. वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मार्च के महीने में ही जून जैसी तपिश का अहसास होने लगा है.

विशेषकर डाल्टनगंज में पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. जो सामान्य से काफी अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है. जिससे पारा 40 डिग्री के स्तर को पार कर सकता है.

  • गर्मी का सबसे अधिक असर राज्य के दक्षिणी और उत्तरी जिलों में देखने को मिल रहा है. जमशेदपुर, सरायकेला, गढ़वा, पलामू और चतरा जैसे जिलों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम केंद्र ने पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा इन चार जिलों के लिए हीटवेव (लू) का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.
  • दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच इन क्षेत्रों में चलने वाली गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं. चिकित्सकों और मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान भी 19 से 22 डिग्री के बीच बना रहेगा.

इन क्षेत्रों में राहत

  • दूसरी ओर राज्य के बाकी हिस्सों के लिए राहत की खबर भी है. पलामू प्रमंडल के इन चार जिलों को छोड़कर झारखंड के अन्य सभी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में 8 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है.
  • पूर्वानुमान के अनुसार, शाम और रात के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जिससे रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. मौसम का यह उतार-चढ़ाव न केवल आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण है, बल्कि खेती-किसानी के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

गर्मी में ऐसे रखें सेहत का ख्याल

  • पानी का भरपूर सेवन: प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें. शरीर में तरल पदार्थों की कमी पूरी करने के लिए ओआरएस (ORS), घर में बनी लस्सी, तोरानी (चावल का मांड), नींबू-पानी या छाछ का सेवन करें ताकि इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे.
  • सही समय पर बाहर निकलें: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच, जब धूप और गर्म हवाएं (लू) सबसे तेज होती हैं, बाहर निकलने से बचें. यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को गीले कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें.
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें: गर्मी से बचने के लिए ढीले, हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें. यह पसीने को सोखने और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करें.
  • खान-पान में बदलाव: गर्मियों में भारी और मसालेदार भोजन के बजाय हल्का और ताजा खाना लें. खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है. बासी भोजन से बचें क्योंकि गर्मी में यह जल्दी खराब होकर इन्फेक्शन फैला सकता है.
  • जानवरों और बच्चों का ख्याल: छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में कभी न छोड़ें, क्योंकि वहां तापमान बहुत जल्दी घातक स्तर तक पहुंच सकता है. घर के अंदर ठंडी जगह पर रहें और संभव हो तो खिड़कियों पर पर्दे या रिफ्लेक्टर लगाएं.