धूप, पसीना और आस्था… अक्षय तृतीया पर देवघर में दिखा अद्भुत नज़ारा...

Deoghar: अक्षय तृतीया को लेकर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी लंबोदर परिहस्त बताते हैं कि आज के दिन बाबा मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन होता है. गर्भ गृह में बाबा के ज्योतिर्लिंग पर मंदिर के सरदार पंडा बाबा का श्रृंगार व जलार्पण करते हैं और भगवान भोलेनाथ से पूरे देश और दुनिया के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं.
 

Deoghar: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद देश-विदेश से आए भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ. अहले सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास लंबी कतारें लग गईं.

श्रद्धालु जलाभिषेक और विशेष पूजा के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने से पुण्य फल अक्षय रहता है, इसी विश्वास के साथ हजारों कांवड़िए और आम भक्त देवघर पहुंचे।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पेयजल, शीतल जल छिड़काव, मेडिकल सहायता और छायादार व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल सके। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी से निगरानी भी की गई

अक्षय तृतीया को लेकर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी लंबोदर परिहस्त बताते हैं कि आज के दिन बाबा मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन होता है. गर्भ गृह में बाबा के ज्योतिर्लिंग पर मंदिर के सरदार पंडा बाबा का श्रृंगार व जलार्पण करते हैं और भगवान भोलेनाथ से पूरे देश और दुनिया के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं. पंडा लंबोदर परिहस्त बताते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किया हुआ कोई भी पुण्य कार्य का आशीर्वाद जीवन भर प्राप्त होता है. आज के दिन मंदिर आने वाले सभी भक्तों को बाबा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है.

मंदिर के पुजारी प्रमोद शृंगारी बताते हैं कि अक्षय तृतीया की शुरुआत रविवार को दोपहर 1:00 बजे के बाद से ही हो गई थी. रविवार को दोपहर 1:00 बजे से लगातार शुभ मुहूर्त चल रहा है. जिस वजह से मंदिर में भी अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है.

वहीं अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में भी खास रौनक देखने को मिल रही है. लोग अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के जेवर खरीदते दिख रहे हैं. झारखंड के संथाल परगना के चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गोपाल कृष्ण बताते हैं कि अक्षय तृतीया के मौके पर देवघर में स्वर्ण की अच्छी खरीदारी होने की बात कही जा रही है.

समाजसेवी बाबा बलियासे ने भी श्रद्धालुओं को पानी वितरित किया

अक्षय तृतीया के मौके पर समाजसेवी बाबा बलियासे भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच पानी वितरित करते दिखे. बाबा मंदिर में भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी वितरित करने पहुंचे बाबा बलियासे ने कहा कि जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है. इसीलिए वह अपनी तरफ से श्रद्धालुओं के बीच जल का वितरण कर रहे हैं ताकि भीषण गर्मी में लोगों को कुछ राहत मिल सके.

वही अक्षय तृतीया के मौके पर मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि आज की भीड़ के हिसाब से जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की तैयारी नाकाफी है. श्रद्धालुओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पानी के साथ जगह-जगह पंखे और कूलर की भी आवश्यकता है.