भाजपा ने झारखंड के 23 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए, 23 नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों में कइयों को मिला दोबारा मौका
Ranchi: आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद प्रदेश भाजपा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची आज शुक्रवार को जारी कर दी है. प्रदेश चुनाव अधिकारी सह महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने 23 नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की. इस मौके पर सांसद प्रदीप वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ हुआ था. प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंडल और जिलों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है.
प्रदेश भाजपा द्वारा जारी सूची की कॉपी
आज इसी क्रम में पार्टी ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की है. उन्होंने बताया कि दुमका- रूपेश मंडल, पाकुड़- सरिता मुर्मू, जामताड़ा- सुमित शरण, देवघर- सचिन रवानी, गोड्डा- लक्ष्मी चक्रवर्ती, साहिबगंज- गौतम यादव, धनबाद (ग्रामीण)- मोहन कुंभकार, धनबाद (महानगर)- श्रवण राय, गिरिडीह (महानगर)- रंजीत कुमार राय, गिरिडीह (ग्रामीण)- महेंद्र वर्मा, हजारीबाग- विवेकानंद सिंह, चतरा- रामदेव भोक्ता, रामगढ़- संजीव कुमार, रांची (महानगर)- वरुण साहू, रांची (पूर्वी)- विनय महतो धीरज, रांची (पश्चिम)- नरेंद्र सिंह, गुमला- सागर उरांव, सिमडेगा-दीपक पुरी, पलामू- अमित तिवारी, लातेहार- बंशी यादव, चाईबासा- गीता बलमुचू, चक्रधरपुर- दीपक पासवान, सरायकेला-खरसावां- हरे कृष्ण प्रधान जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.
सांसद ने बताया कि संगठन विस्तार और मजबूती की दृष्टि से पार्टी ने रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा है. वहीं चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण भी दो नए सांगठनिक जिले बनाए गए हैं.
जिलाध्यक्षों के चयन में भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है. आज घोषित 23 जिला अध्यक्ष की सूची में 3 महिलाएं शामिल हैं. जबकि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं. जिलाध्यक्षों के जारी सूची में 8 जिला अध्यक्ष दोबारा निर्वाचित हुए हैं.
रांची महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा वरुण साहू को मिली है. रांची महानगर अध्यक्ष की घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, रांची पूर्वी और पश्चिमी जिला अध्यक्ष की घोषणा में कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, गिरिडीह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, रामगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद शामिल हुए.
प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को बधाई दी है.