वर्ल्ड कप के जश्न की गूंज शहरों तक नहीं गांव तक, अंडोंली गांव में टी 20 वर्ल्ड कप जीत पर ग्रामीणों ने तिरंगा लहराकर दी बधाई मनाया जश्न...
Jharkhand: सोनहुली न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडोंली में टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. भारतीय टीम की जीत के बाद गांव के सभी क्रिकेट प्रेमी एक स्थान पर इकट्ठा हुए. ग्रामवासियों ने एक साथ मिलकर तिरंगा लहराया और भारतीय खिलाड़ियों का अभिवादन किया. उन्होंने एक-दूसरे को विश्व कप जीतने की बधाई दी.
Mar 9, 2026, 12:58 IST
Jharkhand: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकबाले में 96 रनों से हराते हुए टी20 विश्व कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता.
सोनहुली न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडोंली में टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. भारतीय टीम की जीत के बाद गांव के सभी क्रिकेट प्रेमी एक स्थान पर इकट्ठा हुए. ग्रामवासियों ने एक साथ मिलकर तिरंगा लहराया और भारतीय खिलाड़ियों का अभिवादन किया. उन्होंने एक-दूसरे को विश्व कप जीतने की बधाई दी.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया, जिससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी मैच के बाद 'जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम' के नारे गूंजे, जो इस ऐतिहासिक जीत के जश्न का हिस्सा थे.