विवेक राउत के आवास पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ मिलकर की छापेमारी

Dumka: वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि आवास पर वन्यजीवों से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री या अन्य संदिग्ध वस्तुएं रखी गई हैं. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई.
 

Dumka: झारखंड के दुमका में विधानसभा कर्मचारी विवेक राउत के आवास पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मिली सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर की गहन तलाशी ली और कई अहम दस्तावेजों व अन्य सामग्रियों की जांच की.

जानकारी के अनुसार छापेमारी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी ने किया. संयुक्त टीम में 20 से 25 फॉरेस्ट गार्ड, महिला पुलिसकर्मी, नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस शामिल थी. टीम ने घर को चारों ओर से घेरने के बाद अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी कई घंटों तक जारी रही.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि आवास पर वन्यजीवों से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री या अन्य संदिग्ध वस्तुएं रखी गई हैं. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई.

हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में क्या-क्या मिला है और आगे किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वन विभाग और पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. यदि जांच में किसी तरह की अवैध गतिविधि या वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन के प्रमाण मिलते हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.