आज होगी हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक, मॉनसून सत्र की तारीखों और कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

Ranchi: इस बैठक में राज्य के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिलने की संभावना है. सबसे अहम एजेंडा आगामी झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तारीखों को अंतिम मंजूरी देना माना जा रहा है.
 

Ranchi: झारखंड सरकार की अहम कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी. इस बैठक में राज्य के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिलने की संभावना है. सबसे अहम एजेंडा आगामी झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तारीखों को अंतिम मंजूरी देना माना जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, सरकार मॉनसून सत्र की अधिसूचना जारी करने से पहले कैबिनेट की स्वीकृति लेगी. इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों, नई योजनाओं, नियुक्तियों और वित्तीय प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है.

कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई प्रस्ताव भी रखे जाने की संभावना है. विभागों ने अपने-अपने एजेंडे तैयार कर लिए हैं, जिन पर मंत्रिपरिषद अंतिम निर्णय लेगी.

मॉनसून सत्र को देखते हुए सरकार अपनी विधायी और नीतिगत तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. ऐसे में मंगलवार की कैबिनेट बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कैबिनेट के फैसलों पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि बैठक के बाद राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और निर्णय सार्वजनिक कर सकती है.