झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन कार्रवाही शुरू...
Jharkhand Budget Session: झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद सदन की कार्यवाही का पहला दिन भी होगा. जिससे कार्यवाही काफी हंगामेदार भी हो सकती है. इसके साथ ही राज्य में हो रही हत्या, लूट और फायरिंग के मुद्दे को लेकर विपक्ष, सरकार को घेर सकती है. वहीं सरकार की तरफ से भी पूरी तैयारी के साथ जवाब दिया जा सकता है.
Mar 9, 2026, 11:56 IST
Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा में सत्र की कार्रवाही का आज नौंवा दिन है. होली के लंबे अवकाश के बाद सोमवार से बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो रही है. सत्र के पहली पाली में प्रश्नकाल, शुन्यकाल और ध्यानाकर्षण होगा. उसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद और सरकार के उत्तर के बाद मतदान होगा. झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद सदन की कार्यवाही का पहला दिन भी होगा. जिससे कार्यवाही काफी हंगामेदार भी हो सकती है. इसके साथ ही राज्य में हो रही हत्या, लूट और फायरिंग के मुद्दे को लेकर विपक्ष, सरकार को घेर सकती है. वहीं सरकार की तरफ से भी पूरी तैयारी के साथ जवाब दिया जा सकता है.