Jharkhand Cabinet में राज्य सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी, IRB और WIRELESS दरोगा की भर्ती दौड़ में छूट
Jharkhand Desk: झारखंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी है. वायरलेस दारोगा (Wireless Daroga) और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में आरक्षी के पदों पर नियुक्ति के लिए अब दौड़ में छूट दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. नई व्यवस्था के अनुसार अब पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दूरी 6 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 10 मिनट में पूरी करनी होगी. पहले के नियमों के अनुसार पुरुषों को 10 किलोमीटर 60 मिनट में और महिलाओं को 6 किलोमीटर 60 मिनट में दौड़ना होता था.
कई अन्य अहम प्रस्तावों को भी मंजूरीः
कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. इसमें झारखंड राज्य पुलिस रेडियो में वायरलेस सब इंस्पेक्टर नियुक्ति नियमावली 2016 में संशोधन और इंडिया रिजर्व बटालियन आरक्षी भर्ती नियमों में बदलाव शामिल है. इसी तरह का संशोधन राज्य सरकार पहले उत्पाद सिपाही भर्ती में भी कर चुकी है.