झारखंड में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में यह 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम ने फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में बारिश, वज्रपात और 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, झारखंड में आने वाले 5 दिनों में मौसम काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आज के मौसम की बात करें तो राज्य के उत्तर-पूर्वी (जैसे देवघर, धनबाद, दुमका) और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

वहीं, मौसम विभाग ने आज पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिले को छोड़कर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में यह 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

इन जिलों में ज्यादा असर की संभावना

  • रांची
  • बोकारो
  • धनबाद
  • रामगढ़
  • खूंटी
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • हजारीबाग
  • गिरिडीह
  • देवघर
  • दुमका
  • जामताड़ा
  • पाकुड़
  • साहिबगंज
  • कोडरमा
  • लोहरदगा
  • चतरा

IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. किसानों और खुले स्थानों में काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

आपके जिले का हाल

  • रांची: बादल, बारिश और तेज हवा; तापमान 32-34°C
  • धनबाद: गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना
  • जमशेदपुर: तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा
  • पलामू-गढ़वा: मौसम अपेक्षाकृत गर्म, लेकिन शाम में बदलाव संभव
  • देवघर-दुमका: रुक-रुक कर बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 13 और 14 मई के लिए दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट की भी चेतावनी दी है, जहां हवाओं की रफ्तार 60 KM प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.