रांची से आज की खास तस्वीरें: CM हेमंत सोरेन की श्रद्धांजलि, रथ यात्रा की भव्य तैयारियां और जगमगाता जगन्नाथ मंदिर
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि
- अंतिम दर्शन के दौरान जुटे नेता और समर्थक
- रथ यात्रा से पहले जगमगाता रांची का जगन्नाथ मंदिर
- सजकर तैयार ऐतिहासिक रथ और मंदिर परिसर
- श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए की गई विशेष तैयारियां
Ranchi: झारखंड में आज कई अहम घटनाएं कैमरे में कैद हुईं. पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया. मन्नान मल्लिक का निधन हाल ही में हुआ, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.
इधर, राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है और प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात की विशेष व्यवस्था की है.
15 दिनों के एकांतवास के बाद बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ दर्शन देने गर्भगृह से बहार आएंगे. धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिसकी अलौकिक तस्वीर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है.