15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जारी किए गए ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले एक बार चेक कर लें

Jharkhand Desk: 15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जारी किए गए ट्रैफिक प्लान में शहर में 15 नवंबर को सुबह 8:00 से लेकर रात्रि के 10:00 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी, जबकि सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि के 8:00 तक शहर में छोटे मालवाहक और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश और परिचालन दोनों वर्जित रहेगा.
 

Jharkhand Desk: 15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर राजधानी रांची के ट्रैफिक रूट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. यातायात व्यवस्था में बदलाव को लेकर रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

बड़े वाहनों की नो एंट्री

15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जारी किए गए ट्रैफिक प्लान में शहर में 15 नवंबर को सुबह 8:00 से लेकर रात्रि के 10:00 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी, जबकि सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि के 8:00 तक शहर में छोटे मालवाहक और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश और परिचालन दोनों वर्जित रहेगा. इस दौरान शहर में ई-रिक्शा का परिचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा. 15 नवंबर को रांची शहर की ओर आने वाली सड़कों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले बड़े वाहनों को छोड़कर बाकी बड़े वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है. बड़े वाहनों को एक निश्चित स्थान तक ही एंट्री मिलेगी.

कहा तक आएंगे आएंगे कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन

  • कांके से रांची आने वाले वाहन बोडै़या तक ही आएंगे.
  • चाईबासा, खूंटी से रांची आने वाले वाहन बिरसा चौक तक ही आ पाएंगे.
  • गुमला, सिमडेगा से रांची आने वाले वाहन कटहल मोड़ तक ही आ पाएंगे.
  • पलामू, लोहरदगा से आने वाले वाहन आईटीआई बस पड़ाव तक आ सकेंगे.
  • जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक नामकुम तक आ सकेंगे.
  • बूटी मोड़ की तरफ आने वाले वाहन बूटी मोड़ में ही पार्क होंगे.
     

निम्न वाहनों का शहर में प्रवेश एवं परिचालन पूर्ण रूप से वर्जित/बंद रहेगा

  • बड़े वाहनों की नो एंट्री का समय प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक रहेगा.
  • दिनांक-15/16.11.2025 को समय 09:00 बजे पूर्वाह्न से रात्रि 08:00 तक शहर में छोटे मालवाहक/बड़े मालवाहक वाहन का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात 09:00 बजे तक रांची शहर में ई-रिक्शा का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा.

वैसे मार्ग जहां पर (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों तथा आकस्मिक वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित/बंद रहेगा.

  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक बूटी मोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक, एसएसपी आवास चौक से रणधीर वर्मा चौक तथा जेल चौक से करमटोली चौक और करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित/बंद रहेगा (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन/आकस्मिक वाहन को छोड़कर).

वैसे मार्ग जहां पर ऑटो/ ई-रिक्शा का परिचालन एवं प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा

  • दिनांक-15/16.11.2025 को समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से रात्रि 08:00 बजे तक अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर (कांके रोड), चांदनी चौक (कांके) के बीच ऑटो/ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन बंद रहेगा.
  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट के बीच ऑटो/ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे रात्रि 08:00 बजे तक एसएसपी आवास से रेडियम चौक के बीच ऑटो/ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक बूटी मोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक, एसएसपी आवास चौक से रणधीर वर्मा चौक तथा जेल चौक से करमटोली चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन/आकस्मिक वाहन को छोड़कर).

रेलवे स्टेशन से बीएनआर चाणक्य होते हुए पटेल चौक से मुंडा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा

  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक बोड़ैया रिंग रोड से मोरहाबादी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक कांके राम मंदिर चौक से सिद्ध-कान्हू मोड़ से एटीआई तक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  • दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सिद्ध-कान्हू मोड़ से श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश एवं परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा.
  • शालीमार बाजार से प्रभात तारा मैदान होते हुए हाईकोर्ट गेट नं 0-2 तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. (केवल सागारोह में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़कर)

कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था

  • मुख्यमंत्री के कारकेड एवं वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग मुख्य मंच के पीछे बने पार्किंग स्थल पर की जाएंगी.
  • वीआईपी एवं पदाधिकारियों की गाड़ियां मुख्य मंच के पश्चिम नीलांबर-पीतांबर (ऑक्सीजन पार्क) के पास बने पार्किंग स्थल में पार्क किए जा सकेंगे.
  • मीडिया कर्मियों की गाड़ियां हॉकी स्टेडियम के उत्तर बापू वाटिका के सामने स्थित आर्मी ग्राउंड से सटे स्थल पर पार्क किये जा सकेंगे.
  • आर्मी मैदान में विभिन्न जिलों से आने वाले लाभुकों के वाहन पार्क किए जा सकेंगे.

जिला का नाम

1. लोहरदगा एवं गुमला

  • बस पार्किंग स्थल

2. सिमडेगा

  • रांची विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान

3. हजारीबाग, रामगढ़ एवं बोकारो

  • चांडिल मैदान बरियातू

4. बेड़ो, इटकी, नगड़ी एवं लापुंग

  • सहाजानंद चौक

5. खलारी, बुढ़मू, चान्हो, मांडर एवं रातू

  • ओटीसी ग्राउंड, पंडरा

6. रांची

  • बंडू, सोनाहातु, राहे एवं तमाड़
  • डीआईजी, ग्राउंड बरियातु
  • अनगड़ा, सिल्ली एवं नामकुम
  • ओरमांझी, टीआरआई ग्राउंड