एक बार फिर टला केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा, 28 जुलाई की प्रस्तावित बैठक स्थगित

 

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन का 28 जुलाई को प्रस्तावित झारखंड दौरा एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। दौरा रद्द होने के पीछे का कारण फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस दौरान उन्हें राज्य के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करनी थी, जिसमें सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन से जुड़े 12 महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श प्रस्तावित था।

यह दूसरी बार है जब गोविंद मोहन का झारखंड दौरा टल गया है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी उनका राज्य आने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था, जिससे कई स्तरों पर तैयारियों पर असर पड़ा था।

जिन प्रमुख मुद्दों पर होनी थी विस्तृत चर्चा:

  • आपराधिक न्याय प्रणाली के अंतर्गत नए कानूनों की क्रियान्वयन प्रक्रिया
  • वामपंथी उग्रवाद और नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण
  • तेजी से बढ़ते साइबर अपराध से निपटने की रणनीति
  • आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी उपाय
  • नशीले पदार्थों की रोकथाम व नियंत्रण
  • आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मूल्यांकन
  • पुलिस बल को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से सुसज्जित करने की योजना
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की भूमिका व समन्वय
  • विदेशी नागरिकों से जुड़े मामलों की समीक्षा
  • शस्त्र लाइसेंसों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने की दिशा में प्रगति
  • IPS अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिजर्व व्यवस्था