कोडरमा के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं बहाल करने को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी डीआरएम के साथ बैठक

Koderma: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमृत भारत योजना के साथ तहत कोडरमा स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यहां भी लोगों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों को लेकर कई तरह के प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा गया है.
 

Koderma: अमृत भारत योजना के तहत कोडरमा स्टेशन पर बने नए भवन के अलावे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर सुविधाएं बहाल किए किए जा रहे हैं. जिसको लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल अधिकारियों के साथ कोडरमा स्टेशन के नए गेस्ट हाउस में बैठक की. बैठक के दौरान बरकट्ठा विधायक अमित यादव, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम और रेलवे स्टेशन निर्माण से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे.

यात्री सुविधाओं को लेकर मंत्री ने की समीक्ष

बैठक में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मौजूद यात्री सुविधाओं की मंत्री ने समीक्षा की. इसके अलावे आने वाले दिनों में उन स्टेशनों पर बहाल किए जाने वाले सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया. गेस्ट हाउस पहुंचने पर डीआरएम ने मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बुके देकर स्वागत भी किया.

गौरतलब है कि कोडरमा स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत एयरपोर्ट जैसी सुविधायुक्त नए स्टेशन भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है. इसके अलावा कोडरमा होकर फ्रेट कॉरिडोर के लिए भी निर्माण किया जाना है. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमृत भारत योजना के साथ तहत कोडरमा स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यहां भी लोगों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों को लेकर कई तरह के प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा गया है. जिसमें कई पर स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि कई मामलों पर प्रक्रिया जारी है.

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यात्री सुविधाओं के विकास के साथ-साथ रेलवे के जरिए कैसे आधारभूत संरचनाओं को और बेहतर किया जा सके, इस दिशा में कार्य हो रही है. उन्होंने कहा की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई है. आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे.