झारखंड में मौसम का U-TURN...बारिश थमी तो ठंड ने ली अंगराई, IMD का कड़ाके की सर्दी का ALERT!
Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची म एक तरफ जहां बारिश थमी तो दूसरी ही तरफ दोपहर से ही कड़ी धुप ने लोगो को परेशान कर रखा. आलम यह रहा कि लोग उमस और पसीने से परेशान रहे, लेकिन इस बार झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से बहुत तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. क्योंकि इस बार ला नीला का इफेक्ट देखने को मिलेगा. रांची मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है.
मानसून की हो गई विदाई
झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गुमला में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई है. इसका मतलब साफ है कि झारखंड में मॉनसून पूरी तरह कमजोर पड़ चुका है. रांची मौसम केंद्र की मानें तो अब मॉनसून की विदाई लगभग 95% तक हो चुकी है. बाकी के जो 5% है. वह 2-3 दिन में पूरी हो जाएंगी.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI रविवार का है
वहीं, लातेहार का न्यूनतम तापमान 48 घंटे पहले करीब 20 डिग्री के आसपास था, लेकिन शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा. यानी की न्यूनतम तापमान में सीधे 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली. यही हाल रांची, खूंटी व लोहरदगा जैसे जिलों के न्यूनतम तापमान भी देखा गया. यहां भी 17 से 19 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया है. जो कि पहले तक 22-23 डिग्री तक चल रहा था.
आज मौसम रहेगा खिला-खिला
आज रविवार को किसी भी जिले के लिए किसी भी तरह का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है. जहां दोपहर में और शाम में आसमान साफ रहेगा. लोग आराम से सनराइज और सनसेट का नजारा देख पाएंगे. हालांकि, शाम के 7:00 बजे के बाद गुलाबी ठंड महसूस हो सकती है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है.
झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
रांजी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ला नीना की वजह से हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है. इस साल ला नीना के कारण उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर और कम आएंगे, जिसके परिणामस्वरूप शुष्क मौसम और कम बारिश हो सकती है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. हिमालय से बहने वाली ठंडी हवा इस बार यहां का न्यूनतम तापमान तक भी करने की संभावना है.
जानें क्या है ला नीना
ला नीना एक मौसमी घटना है, जिसमें भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर का सतही तापमान सामान्य से अधिक ठंडा हो जाता है. यह दुनिया भर के मौसम को प्रभावित करता है.