राजधानी रांची में हिंसा, दो पक्षों की झड़प के बाद फायरिंग से हड़कंप, इलाके में दहशत...

Ranchi: रांची के पंडरा ओपी इलाके में स्थित बैंक कॉलोनी में क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया. छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई. हैरानी की बात यह है कि इस झगड़े के दौरान छह राउंड गोलियां चलीं. हालांकि, पुलिस का दावा है कि सिर्फ दो राउंड गोलियां चलीं.
 

Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के बाद एक गुट के लोगों ने फायरिंग भी की. घटना की जानकारी मिलने पर रांची के ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और एक दर्जन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं.

रांची के पंडरा ओपी इलाके में स्थित बैंक कॉलोनी में क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया. छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई. हैरानी की बात यह है कि इस झगड़े के दौरान छह राउंड गोलियां चलीं. हालांकि, पुलिस का दावा है कि सिर्फ दो राउंड गोलियां चलीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बड़ी संख्या में लोग बैंक कॉलोनी पहुंचे और आपस में लड़ने लगे. झगड़े के दौरान पत्थरबाजी भी हुई और फिर देखते ही देखते कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी.

बैंक कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आधा दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है.

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे मारपीट हो गई. इसी झगड़े की वजह से गुरुवार को दोनों गुटों के बीच फिर से झगड़ा हुआ. सिटी एसपी ने बताया कि मारपीट और पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हुए हैं. मौके पर गोलियां भी चलीं और मौके से कई खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है. दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.