मरम्मत कार्य के चलते पानी सप्लाई रहेगी 48 घंटे के लिए प्रभावित, जलापूर्ति विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की...
Ranchi: विभाग ने बताया कि 30 मार्च से 31 मार्च 2026 तक कुल 48 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा. इस दौरान सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर से लेकर पटेल चौक तक और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर से जुड़े सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी. इससे हजारों घरों में पानी की किल्लत हो सकती है.
Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में 30 मार्च से 31 मार्च तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बूटी प्रमंडल की ओर से सूचना जारी की गयी है. इसके अनुसार, बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण पाइपलाइन शिफ्टिंग और नए कनेक्शन का काम किया जाएगा.
विभाग ने बताया कि 30 मार्च से 31 मार्च 2026 तक कुल 48 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा. इस दौरान सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर से लेकर पटेल चौक तक और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर से जुड़े सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी. इससे हजारों घरों में पानी की किल्लत हो सकती है.
विभाग के अनुसार, “बहु बाजार से पटेल चौक फ्लाईओवर निर्माण” परियोजना के तहत करीब 1.25 किलोमीटर लंबे हिस्से में पाइपलाइन को शिफ्ट करने और नए कनेक्शन जोड़ने का काम किया जा रहा है. विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था के लिए जरूरी है.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि 48 घंटे के इस शटडाउन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है.