रांची में बदला मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को मिली राहत, IMD ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी...

Jharkhand Weather Update: रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है आने वाले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इससे दिन में तय रहे राज्य के कई हिस्सों में ठंडक महसूस हो सकती है.
 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में पिछले दो दिनों में ते हवा के साथ बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है. आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान गिरा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। IMD ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। तेज़ हवाओं और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतें. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गुरुवार को भी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाये हुए है. मौसम विभाग की ओर से अगले चार-पांच दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने को लेकर ऑरेंज और येले अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड में मौसम का हाल

  • गर्मी से मिली राहत - रांची समेत कई जिलों में तेज़ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि (हेल) के बाद तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है. मौसम में बदलाव चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से हो रहा है.
  • IMD अलर्ट - अगले 24 घंटों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि तेज़ हवा, गरज-चमक, बारिश और ओलों की संभावना बनी हुई है.
  • तापमान में गिरावट - रिमझिम फुहारों और बारिश से पारा लगभग 4-5°C तक गिर गया है, जिससे पहले की भीषण गर्मी में राहत मिली है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है आने वाले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इससे दिन में तय रहे राज्य के कई हिस्सों में ठंडक महसूस हो सकती है.

 

राज्य के कई हिस्सों में गर्मी से मिली राहत

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के पश्चिमी बंगाल से सटे 15 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और वज्रपात होने की संभावना है. राज्य में संताल के सभी जिलों समेत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात हो सकती है.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक ट्रफ पूर्वी यूपी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर नागालैंड तक कायम है. यह बिहार, झारखंड, पश्चिम बंलाग, बांग्लादेश, असम के दक्षिणी भाग से होते हुए नागालैंड तक कायम है. इसके कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है.