मौसम लेगा करवट: झारखंड में 24 घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना...
Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट और कल ओरेंज अलर्ट जारी किया है. आज रांची, संथाल परगना, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सिंहभूम, खूंटी और सिमडेगा जिलों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है. IMD के अनुसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खुले में न निकलने की सलाह दी गई है. साथ ही खेतों में काम कर रहे किसानों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
24 घंटे में मौसम बदलेगा
- मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज होने की संभावना है। गर्मी के बाद अब आंधी-तूफान, तेज़ हवाएँ और बारिश जैसी गतिविधियाँ दिख सकती हैं.
- इस बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना
- अगले 24-72 घंटों में झारखंड के कई जिलों (जैसे रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो आदि) में
- तेज़ बारिश
- आंधी-तूफान
- गरज-चमक
- तेज़ हवाओं की उम्मीद जताई गई है।
- मौसम का यह बदलाव पारे में गिरावट ला सकता है और भीषण गर्मी से राहत देगा.
ओलावृष्टि की संभावना
- मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम ओलावृष्टि (hail) भी हो सकती है, खासकर बारिश और तूफ़ानी हवाओं के साथ.
- यह स्थिति पहले भी कुछ पूर्ववर्ती वेदर अलर्ट में दर्शाई गई है
इस बार झारखंड के इस जिलें में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
झारखंड में बुधवार को गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. जहां पलामू जिले में सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ऊपर था. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिले में 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां रातें अपेक्षाकृत ठंडी महसूस हुईं. वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत कम रहा लेकिन उमस भरी गर्मी ने सबको परेशान कर दिया.
8 जिलों में बारिश का अलर्ट
झारखंड के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट ले लिया. जहां रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आज इन जिलों में बारिश हो सकती है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. वहीं, सिमडेगा जिला का मौसम सबसे सुहावना हो गया है. यहां बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहा और गर्मी का असर कम महसूस किया गया.
झारखंड में आज दिनभर गर्मी बरकरार रहेगी. आज दिन का अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री के बीच रह सकता है, खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 23-28 डिग्री के आसपास रहने वाला है. IMD के मुताबिक, 24 अप्रैल से सप्ताह के मध्य तक राज्य में आंधी-बारिश की संभावना बन सकती है. इसके अलावा उत्तरी-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, पाकुड़ में हल्की बारिश की संभावना है.
सतर्कता- जरूरी सुझाव
बाहर निकलते समय सावधानी बरतें.
तेज़ हवाओं और बिजली गिरने का खतरा हो सकता है.
खेतों और ऊँचे स्थानों पर सुरक्षा उपाय अपनाएँ.