इन हादसों पर कब लगेगी विराम: भीड़ में घुसी कार,12 लोगों को रौंदा; 2 की मौत, 10 गंभीर

Ranchi: राजधानी रांची के टाटीसिल्वे इलाके में शनिवार को डोल महोत्सव के मेले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुट गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कार बेहद तेज चल रही थी. इसी दौरान कार चालक नियंत्रण खो बैठा और मेले की भीड़ में घुस आया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Ranchi: सिल्वे स्थित ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई. 12 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है. मृतक की पहचान 26 वर्षीय रीमा कुमारी और 65 वर्षीय भोला शर्मा के रूप में हुई है. रीमा अनगड़ा के मिलन चौक मंझलाटोली और भोला मासु अनगड़ा के रहने वाले थे. घटना के बाद मेला बंद कर दिया गया है

टाटीसिल्वे में रांची-पुरुलिया रोड पर नवमी डोल मेला लगा था. सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी हुई थीं। वहां मेला देखने आए लोगों की काफी भीड़ थी. इसी दौरान अनगड़ा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार (जेएच05सीपी 4627) भीड़ में घुस कई और लोगों को रौंदते हुए काफी दूर जाकर रुकी. इससे वहां चीख-पुकार मच गई. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद घायलों को लेकर लोग तत्काल स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रीमा और भोला शर्मा को मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार वहां तैनात पुलिस कार चालक को अपने साथ ले गई.

रीमा एक बाइक शोरूम में काम करती थी. उसने ड्यूटी से घर जाते समय मेले से मिठाई खरीदी और पैदल ही घर की ओर चल दी. इसी दौरान कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वहीं भोला शर्मा अपने परिवार के साथ मेला घूमने आए थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला एक दिन शुक्रवार के लिए ही था. लेकिन संचालक ने इसे दो दिन और बढ़ा दिया.

क्या है पूरा मामला

राजधानी रांची के टाटीसिल्वे इलाके में शनिवार को डोल महोत्सव के मेले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुट गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कार बेहद तेज चल रही थी. इसी दौरान कार चालक नियंत्रण खो बैठा और मेले की भीड़ में घुस आया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दौरान चालक ने हादसे के तुरंत बाद वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया. फिर भी वह फरार हो गया. टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि कुछ लोग घायल भी हुए है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसे के बाद भीड़ सड़क पर उतरी है. स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. धक्का मारने वाले वाहन को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है.

हादसे के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और शवों के साथ सड़क जाम कर दिया है. सड़क पर स्थानिए लोगों के उतरने की वजह से टाटीसिल्वे रोड पूरी तरह से जाम हो गया है. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. स्थिति पर नियंत्रित करने का प्रयास किया गया.